यहां भी गाया, ऐ मेरे वतन के लोगों....
चित्तौडग़ढ़. लता मंगेशकर के गाये व कवि प्रदीप के लिखे ऐतिहासिक गीत ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी... की 51 वर्ष पूर्ण होने पर पद्मिनी आर्ष कन्या गुरुकुल में इस गीत को समारोहपूर्वक गाया गया। सोमवार शाम छह बजे संत निर्मोही, कवि राजेश राज, विजय मल्कानी, सीमा सुराणा, कोमल शर्मा, अनिता मीणा, ममता कंवर, कमलादेवी शर्मा, रेखा मेनारिया, सायरा बानो, माया गुर्जर, कविता अग्रवाल, मनीषा जाट आदि ने एक स्वर में यह गीत प्रस्तुत किया। संचालन राजेश राज ने किया, आभार सीमा सुराणा ने जताया। उल्लेखनीय है कि भारत-चीन युद्घ में शहीद हुए सैनिकों की याद में 51 साल पहले 27 जनवरी को ही लता मंगेशकर ने इस गीत को पहली बार सार्वजनिक समारोह में गाया था।
- - -