- Hindi News
- छात्र की मां को दिलवाई दुर्घटना दावा राशि
छात्र की मां को दिलवाई दुर्घटना दावा राशि
भास्कर न्यूज - चित्तौडग़ढ़
रवींद्रनाथ टैगोर विधि कॉलेज के छात्र हिमांशु त्रिवेदी का गत साल परीक्षा देकर लौटते समय दुर्घटना में निधन हो गया था। जिसकी माता को दुर्घटना दावा राशि दी गई। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि हिमांशु त्रिवेदी का यूनिवर्सिटी में बीमा क्लेम प्रस्तुत किया। इस बीमा क्लेम के निस्तारण के उपरांत कॉलेज को एक लाख रुपए प्राप्त हुए, जिसे कॉलेज समन्वयक गौरव त्यागी एवं प्राचार्य डॉ. जमनालाल पुरोहित ने हिमांशु त्रिवेदी की माता गायत्री देवी को दिया। इस मौके पर विधि व्याख्याता डॉ. शिवदयाल व्यास, जफ्फर हुसैन वैलिम, राकेश यादव, ललिता सोनी, शिवानी शर्मा मौजूद थे।