धूम मचा ले डे का आयोजन हुआ
चित्तौडग़ढ़. एकेसी कॉलेज में वार्षिक उत्सव सप्ताह का अंतिम दिन धूम मचा ले डे के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि कॉलेज निदेशक धीरज बिलोची, जैन गुरुकुल के प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा, व्याख्याता नेमीचंद थे। अध्यक्षता शहीद मेजर नटवरसिंह शक्तावत राउमावि के प्रधानाचार्य गणेशलाल पूर्बिया ने की। विशिष्ट अतिथि सोनिया सिंघला, वीणा माथुर थीं। अतिथि के रूप में श्रवण कुमार शर्मा, किरण खब्बर, किशनलाल धाकड़, सौरभ जागेटिया, मोहसिन खान, पूरणमल कुम्हार, पंकज ओझा, प्रवीण ओझा, देवकल्याण, पूजा जैन, कमला राव मौजूद थे। संचालन तेजस्वनी चौहान, रक्षिता सुवालका एवं सत्येंद्र कुमार छीपा, प्रतिष्ठा गोठवाल ने किया। कार्यक्रम के तहत फैशन शो का आयोजन हुआ। समारोह के दौरान विविध गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
- - -