- Hindi News
- सर्वोदय कार्यकर्ता व विद्यार्थियों का सम्मान होगा
सर्वोदय कार्यकर्ता व विद्यार्थियों का सम्मान होगा
चित्तौडग़ढ़. पुरातत्वविद् पदमश्री मुनि जिन विजय द्वारा स्थापित सर्वोदय साधना संघ के स्वर्ण जयंती महोत्सव के तहत मंगलवार को चंदेरिया आश्रम में दोपहर दो बजे मुख्य समारोह होगा। जिसमें खादी ग्रामोद्योग कार्यकर्ताओं के सम्मेलन के साथ जिले में ८० वर्ष से अधिक उम्र के सर्वोदय कार्यकर्ताओं, संस्था के कतिनों, बुनकरों तथा चंदेरिया व पुठोली क्षेत्र के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान कार्यक्रम होंगे।
संस्था के प्रबंध ट्रस्टी भंवरलाल शिशोदिया ने बताया कि अध्यक्षता कलेक्टर रवि जैन करेंगे, विशिष्ट अतिथि एसपी प्रसन्न कुमार खमेसरा, राजस्थान खादी संस्था के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीचंद भंडारी, रामदास शर्मा, पूर्व चेयरमैन बनवारीलाल गौड़ रहेंगे। मंत्री नवरतन पटवारी ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे मुनि जिन विजयजी की जयंती पर उनके समाधि स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। इसके बाद देशभक्ति परक कविता पाठ का आयोजन पूर्व एडीएम सुनील कुमार झा की अध्यक्षता में हुआ। विशिष्ट अतिथि साहित्यकार एबी सिंह थे। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुति दी। प्रथम नीतेश शर्मा, द्वितीय मधु गवारिया, रुद्रांश व्यास रहे।