साहू समाज की वेबसाइट का विमोचन
चित्तौडग़ढ़. साहू समाज नवयुवक मंडल की मीटिंग हुई। इसमें साहू समाज की वेबसाइट का विमोचन किया गया। जिला युवा अध्यक्ष अजय कुमार बनवार ने बताया कि नवयुवक मंडल तत्वावधान में आयोजित होने वाले प्रथम युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं चतुर्थ प्रतिभा सम्मान समारोह के संबंध में चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि उक्त वेबसाइट पर प्रतिभा सम्मान से संबंधी जानकारी अपलोड की जा चुकी है। इस मौके पर राजमल डगवार, राजेंद्र राजोरा, रजनीश साहू, कैलाशचंद्र बाथरा, सीपी साहू सहित पदाधिकारी मौजूद थे।