पांच को मनाएंगे देवनारायण जयंती
चित्तौडग़ढ़. देव सेना विकास सोसायटी द्वारा देवनारायण जयंती पांच फरवरी को धार्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी। सोसायटी के छोटू गुर्जर ने बताया कि पूर्व संध्या पर लूमाराम गुर्जर व साथियों द्वारा जन्मपत्री का वाचन किया जाएगा। पांच फरवरी को सुबह सात बजे मंदिर परिसर में हवन, 11 बजे गांधी चौक से शोभायात्रा निकलेगी, इसमें 201 महिलाएं कलश लेकर चलेंगी। शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए देवनारायण मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी। रात आठ बजे आतिशबाजी के साथ मेवाड़ महामंडलेश्वर मुंगाणाधाम के पीठाधीश चेतनदास महाराज के प्रवचन तथा प्रसादी होगी।
- - -