पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया आज से

होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौडग़ढ़. शहर क्षेत्र में होमगार्ड पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती के लिए प्रक्रिया बुधवार को आवेदन मिलने के साथ ही शुरू होगी। गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र के समादेष्टा ने बताया कि चित्तौडग़ढ़ शहर के लिए तीन फरवरी को होमगार्ड के लिए चयन किया जाएगा। इसके लिए आवेदन पत्र बुधवार सुबह दस से शाम पांच बजे तक सिंचाई नगर कीरखेड़ा स्थित कार्यालय से मूल निवास प्रमाण पत्र की प्रमाणित छाया प्रति पेश कर निशुल्क प्राप्त किए जा सकेंगे। ये आवेदन गुरुवार सुबह दस से शाम पांच बजे तक जमा कराए जा सकेंगे। टोकन वितरण दो फरवरी को कार्यालय समय में किया जाएगा।