कपासन. नगर के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर रूपसिंह राणावत चार मतों से निर्वाचित घोषित किए गए। बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर रूपसिंह राणावत तथा सैयद अशफाक अली के बीच में टक्कर थी। कुल पड़े 60 मतों में से राणावत को 31 तथा अशफाक अली को 27 मत मिले, जबकि दो वोट नाटो पर पड़े।