एनएसयूआई का हस्ताक्षर अभियान शुरू
भास्कर न्यूज चित्तौडग़ढ़
एनएसयूआई की ओर से छात्रों की भ्रष्टाचार के खिलाफ भूमिका, सोच व सहयोग नाम से आंदोलन के तहत मंगलवार को राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष दिग्विजयसिंह चुंडावत के नेतृत्व में सुबह 10 बजे अभियान शुरू किया गया, जो शाम तक चला। यह अभियान नगर के राजकीय महाराणा प्रताप पीजी कालेज में भी चलाया गया, जो जिले के अन्य कालेजों में भी चलेगा। जन लोकपाल बिल में छह प्रमुख मुद्दों पर छात्रों की भूमिका, सोच व सहयोग लेने के लिए चलाए जा रहे अभियान में 30 जनवरी को पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व छात्रों द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल की जाएगी तथा 31 जनवरी को स्थानीय सांसद को पत्र सौंपा जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चुंडावत समेत उपाध्यक्ष विक्रमसिंह, महासचिव हितेंद्रसिंह शेखावत, भवानीकंवर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नितिन वर्मा, अनिल सैनी, किशन चावला, भगत धाकड़, सुदर्शनसिंह, ताराश्री चौहान, आशा राठौड़, पिंटू धाकड़, गिरवरसिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।