पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्काउट रैली निकाली ध्वज फहराया

स्काउट रैली निकाली ध्वज फहराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चित्तौडग़ढ़
स्काउट रैली का आयोजन लार्ड बेडेन पावेल पार्क किला रोड पर हुआ। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक शिक्षा विभाग श्यामसिंह मंडलिया थे। अध्यक्षता डीईईओ मुरारीलाल शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि भंवरपुरी गोस्वामी, इंद्रमल आमेटा, नानालाल स्वर्णकार, प्रधानाचार्य गणेशलाल पूर्बिया, सीओ स्काउट चंद्रशंकर श्रीवास्तव थे। कार्यक्रम में स्काउट ध्वज फहराया गया। राउप्रावि चामटीखेड़ा के बालकों ने जिम्नास्टिक एवं श्रीकालिका ज्ञान केंद्र उमावि कुंभानगर के स्काउट्स ने पिरामिड का प्रदर्शन किया। आभार डीएन वैष्णव ने जताया। इधर, राजकीय संस्कृत मावि इंदिरा कॉलोनी कांकरवा में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण प्रधानाध्यापक महेश वर्मा, राउप्रावि गिडा का खेड़ा में संस्था प्रधान महेश शर्मा, राउप्रावि सदीपुरा में संस्था प्रधान गोविंद सिंह राठौड़, पीएचसी में डॉ. महावीर प्रसाद ने ध्वजारोहण किया।