नेत्र चिकित्सा शिविर एक से
चित्तौडग़ढ़. जिला स्वास्थ्य समिति ((अंधता))एवं आदित्य जन सेवा ट्रस्ट, झंकार सेवा समिति, आदित्यपुरम के सहयोग से एक फरवरी से नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर आदित्य जन सेवा ट्रस्ट चिकित्सालय सावा शंभुपुरा में होगा। संग्राम सिंह ने बताया कि शिविर में रोगियों को आवास, भोजन, दूध, फल, चश्मे वितरण तथा लाने ले जाने की व्यवस्था निशुल्क रहेगी। ट्रस्ट की ओर से प्रतिवर्ष नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में एक से 15 फरवरी तक कोटा के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सुधीर गुप्ता मोतियाबिंद के ऑपरेशन करेंगे।
प्रायोगिक परीक्षाएं एक से
चित्तौडग़ढ़. मोहनलाल सुखाडिय़ा यूनिवर्सिटी की ओर से प्रायोगिक परीक्षाएं एक फरवरी से शुरू होंगी। प्राचार्य प्रो. एसके ठक्कर ने बताया कि विज्ञान एवं भूगोल विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा तीन फरवरी से शुरू होंगी।