धनेत में किया विधायक आक्या का स्वागत
चित्तौडग़ढ़. विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने समीपवर्ती धनेतकलां गांव में ग्रामीणों से चर्चा कर समस्याएं सुनी। सरपंच रणजीतसिंह भाटी ने भी विचार रखे।
मुस्लिम समाज की ओर से आयोजित समारोह में धनेतकला मदरसा अध्यक्ष जाकिर मंसूरी, सचिव इस्माइल खां, उपाध्यक्ष साबिर मोहम्मद, शाबिर हुसैन, शमशेर मोहम्मद, शकूर मोहम्मद, अब्दुल रहमान, भूरा मोहम्मद, तस्लीम मोहम्मद, छोटू खां, अब्दुल मजीद आदि ने विधायक व सरपंच का स्वागत किया।
भाजपा ग्रामीण इकाई द्वारा आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि विधायक आक्या थे, अध्यक्षता लादूलाल भट्ट ने की। विशिष्ट अतिथि सरपंच रणजीतसिंह भाटी थे। रतनलाल शर्मा, बालकिशन शर्मा, कैलाशचंद्र
भट्ट, दुर्गाशंकर शर्मा, चंद्रशेखर जोशी, मुरलीधर भट्ट, विनय जोशी, योगेश भट्ट, अनिल भट्ट, श्यामलाल शर्मा, दुर्गेश शर्मा ने स्वागत किया।