सालवी समाज के चुनाव दो को
चित्तौडग़ढ़. सालवी समाज जिला शाखा के चुनाव दो फरवरी को गंभीरी नदी तट पर किशनदासजी की बगीची में होंगे। प्रवक्ता मदन सालवी ने बताया कि चुनाव अधिकारी राजसमंद के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सालवी, मातृकुंडिया मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष देवीलाल सालवी झांझरवाले एवं पर्यवेक्षक मातृकुंडिया ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष बक्षुराम सालवी, चंदेरिया चौखला के अध्यक्ष मदनलाल सालवी होंगे। सूची का अंतिम प्रकाशन सुबह नौ बजे किया जाएगा इसके बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी।