पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रुकी पेंशन जारी कराई कंबल भी दिया

रुकी पेंशन जारी कराई कंबल भी दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बेगूं
एक व्यक्ति अपनी पत्नी की पेंशन के लिए एसडीएम कार्यालय पहुंचा। यहां पर पेंशन जारी करने के आदेश के साथ वृद्ध को जर्सी एवं कंबल भी दिया गया। ग्राम पंचायत खेड़ी के गुडा गांव का 75 वर्षीय औंकार लाल पुत्र पन्ना एसडीएम कार्यालय पहुंचा। एसडीएम अमानुल्लाह खान ने हाथों-हाथ रुकी पेंशन जारी कराई। घर से जर्सी मंगवाकर पहनाई एवं कंबल भी दिया। औंकार ओड़ का बीपीएल में फार्म भरवाया।