पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिक्रमण हटवाने के लिए दिया ज्ञापन

अतिक्रमण हटवाने के लिए दिया ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौडग़ढ़. क्षेत्र के गांव रोलाहेड़ा में चरनोट एवं बिलानाम जमीन पर कुछ लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण के विरोध में दर्जनों ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन देकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की। ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया कि रोलाहेड़ा स्थित आराजी नंबर 308, 875, 1065 व 319 की सरकारी जमीन गौ चरनोट व बिलानाम दर्ज है। इस पर कुछ अतिक्रमियों ने कब्जा कर लिया। ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर अतिक्रमी झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। ग्रामीणों ने सक्षम अधिकारी को मौके पर भेजकर मौका रिपोर्ट बनवाकर अतिक्रमियों को बेदखल करवाने की मांग की है।
- - -