नरेगा कार्मिक अवकाश पर रहे
भास्कर न्यूज - चित्तौडग़ढ़
राजस्थान महात्मा गांधी नरेगा कार्मिक संघ से जुड़े नरेगा कार्मिक मंगलवार को सामूहिक अवकाश पर रहे तथा सीएम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार पारीक ने बताया कि महानरेगा योजना के तहत विभिन्न पदों पर करीब 13 हजार कार्मिक संविदा पर पांच साल से भी अधिक समय से कार्यरत हैं। गत सरकार द्वारा बजट घोषणा 2012 में पंचायतीराज विभाग में विविध कैडर के नव पदों का सृजन किया गया तथा पंचायतीराज भर्ती नियमों में संशोधन करते हुए भर्ती की विज्ञप्ति जारी की, लेकिन उक्त भर्ती का प्रकरण न्यायालय में चल रहा है। इससे सभी नरेगा कार्मिक अपने भविष्य को लेकर असमंजस में हैं।