पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाथों हाथ मिलेंगे जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र

हाथों-हाथ मिलेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चित्तौडग़ढ़
सहायक निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी शकुंतला चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने जन्म-मृत्यु पंजीयन को ऑनलाइन कर दिया है। इससे आमजन को सुविधा मिलेगी। यह जानकारी उन्होंने पंचायत समिति निम्बाहेड़ा के सभा कक्ष में आयोजित मीटिंग में दी। मीटिंग में सांख्यिकी निरीक्षक विनोद कुमार गन्ना ने प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि अब जन्म एवं मृत्यु का प्रमाण पत्र हाथों-हाथ उपलब्ध होगा, जिससे समय की बचत होगी। जन्म-मृत्यु के प्रमाणपत्र के लिए 21 दिन तक संबंधित ग्राम पंचायत, सीएचसी, पीएचसी एवं नंबर परिषद एवं नपा में आवेदन प्राप्त किया जा सकता है। इस मौके पर रजिस्ट्रार नपा बृजेश राय, विकास अधिकारी अनिल पहाडिय़ा, प्रगति प्रसार अधिकारी मुरलीलाल नायक सहित अधिकारी मौजूद थे।