पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुरीतियों व समस्याओं पर किया विचार

कुरीतियों व समस्याओं पर किया विचार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौडग़ढ़. मेवाड़ जनक्रांति समिति, उदयपुर के तत्वाधान में समाज और शहर में व्याप्त कुरीतियों तथा अन्य समस्याओं पर गोष्ठी आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष चतरसिंह राठौड़ ने भ्रष्टाचार, कमजोर प्रशासन, अशिक्षा, शिक्षा व स्वास्थ्य संस्थाओं के गिरता स्तर, आरक्षण, जातिवाद, देश में आर्थिक विकास की धीमी गति, महिला शोषण पर विचार व्यक्त किए। राठौड़ ने कुरीतियों व समस्याओं के निदान के लिए समिति के बैनर पर मुकाबला करने की जरूरत बताई।
गोष्ठी में राजेन्द्रसिंह राणावत ने रोजगार की समस्या को अहम बताते हुए इस पर अधिक कार्य करने के लिए बल दिया। गोवर्धनसिंह ने जिले में नील गायों से खेतों पर होने वाले नुकसान, विजयसिंह ने जिले के बेरोजगार युवाओं को बड़ी इकाइयों में रोजगार उपलब्ध करने की मांग की। सावनसिंह ने आरक्षण आर्थिक आधार पर करने पर जोर दिया। नवनीत शर्मा ने स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता तथा नशा खोरी रोकने के लिए उचित उपाय पर ध्यान आकर्षित किया।