पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मातृकुंडिया मंदिर मामले में समाज ने दिया ज्ञापन

मातृकुंडिया मंदिर मामले में समाज ने दिया ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चित्तौडग़ढ़
प्रमुख धार्मिक स्थल मातृकुंडिया में स्थित मंदिर के विवाद तथा पुजारी की ओर से पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर कराने के विरोध में आम मेवाड़ सालवी समाज ने एसपी को ज्ञापन देकर अपनी बात रखी। रतनलाल सालवी नेवरिया ने बताया मातृकुंडिया में सालवी समाज का मेवाड़ स्तरीय बाबा रामदेव मंदिर है। जिसका बाकायदा ट्रस्ट बना हुआ है। मंदिर के पूर्व पुजारी द्वारा मंदिर की दो दुकानों पर कब्जे के साथ ही मंदिर का पूरा प्रकरण कोर्ट में विचाराधीन है। इसके बावजूद गत दिनों मंदिर में निर्माण कराया गया। समाज के लोगों के इसका विरोध करने पर पूर्व पुजारी ने ट्रस्ट अध्यक्ष देवीलाल सालवी सहित अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करा दी। जो गलत है तथा इससे पूरे समाज में रोष है। विरोध स्वरूप संभाग के पांचों जिलों के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी प्रसन्न कुमार खमेसरा को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच तथा कार्रवाई की मांग की। इसमें ट्रस्ट अध्यक्ष देवीलाल राजसमंद, महासचिव उदयलाल भीलवाड़ा, रतनलाल सालवी चित्तौडग़ढ़ सहित गोकल, जीतू, मदनलाल सालवी आदि उपस्थित थे।
डाक जीवन बीमा एजेंट के लिए इंटरव्यू तीन को ((चित्तौडग़ढ़)): डाक विभाग विभाग की ओर से डाक जीवन एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा के उत्पाद विक्रय के लिए एजेंट नियुक्त किए जाएंगे। अधीक्षक रणजीत सिंह शक्तावत ने बताया कि इसके लिए प्रधान डाकघर में साक्षात्कार तीन फरवरी सुबह 11 बजे से होंगे।