पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेतन भुगतान को तरस रहे नए सफाईकर्मी

वेतन भुगतान को तरस रहे नए सफाईकर्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौडग़ढ़. नगर पालिका रावतभाटा में गत साल नियुक्त 120 सफाई कर्मचारी नियुक्ति माह नवंबर 2013 से ही अपने वेतन को तरस रहे हैं। इसके लिए नपा प्रशासन की हठधर्मिता को जिम्मेदार ठहराते हुए सफाई मजदूर कांग्रेस ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। अभा सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री किशनलाल जेदिया, मंत्री रामपाल गोरण व जिलाध्यक्ष राजेश गोदली ने ज्ञापन देते हुए कहा कि वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों में रोष है। दोनों नेताओं के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर रवि जैन को ज्ञापन देकर वेतन भुगतान की मांग की। ज्ञापन में कहा कि 10 फरवरी तक नए सफाई कर्मचारियों को वेतन भुगतान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। गोपाल सपेला, छीतर डाबोडिय़ा, भैरूलाल बरेसा आदि उपस्थित थे।
- - -