पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चल न्यायालय का आयोजन

चल न्यायालय का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांवलियाजी. ग्राम न्यायालय भदेसर कोर्ट कैंप के दौरान ग्राम पंचायत गरदाना के राजीव गांधी सेवा केंद्र पर पीठासीन अधिकारी दिनेशकुमार जलुथरिया द्वारा चल न्यायालय का आयोजन किया गया। मंगलवार को आयोजित चल न्यायालय में पक्षकारों की सहमति से फौजदारी के चार प्रकरणों का निस्तारण हुआ। ताल्लुका विधिक सेवा समिति की ओर से विधिक साक्षरता शिविर का भी आयोजन हुआ। पीठासीन अधिकारी जलुथरिया ने कानूनी जानकारी देते हुए तुच्छ प्रकृति के मुकदमों को लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करवाने की बात कही। अधिवक्ता चमनपालसिंह, मदन जैन, सूर्यकरणसिंह, ओंकारलाल रायका, तेजसिंह झाला, प्रशांत जैन, प्रेमसिंह मेहता व उदयलाल गाडरी द्वारा कानूनी जानकारी दी गई।
- - -