नवचेतना में अब खेलकूद की धूम
भास्कर न्यूज - चित्तौडग़ढ़
महाराणा पीजी कॉलेज में छात्रसंघ के तत्वावधान में नवचेतना 2014 के तहत खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि एसपी प्रसन्न कुमार खमेसरा ने प्रतियोगिताओं का महत्व बताया। विशिष्ट अतिथि भूमि विकास बैंक चेयरमैन अनिल शिशोदिया एवं पूर्व जिला खेल अधिकारी अनिरुद्ध सिंह थे। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. एसके ठक्कर ने की। संचालन लोकेंद्रसिंह चूंडावत ने किया। छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि 400 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में प्रथम लक्ष्मण मईडा, द्वितीय महेंद्र सिंह जाट, तृतीय पप्पूलाल अहीर, 400 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में प्रथम संगीता मीणा, द्वितीय मेघा कुमावत, तृतीय ऋतु सिसोदिया, गोला फेंक छात्र वर्ग में प्रथम शुभम सेन, द्वितीय मोहम्मद अब्बास, तृतीय पवन सिंह राणावत, छात्रा वर्ग में प्रथम विष्णु चूंडावत, द्वितीय सुगन गाडरी एवं तृतीय किरण रही। इसी तरह 200 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में प्रथम रतनसिंह शक्तावत, द्वितीय भरत मीणा, तृतीय कन्हैयालाल, छात्रा वर्ग में प्रथम मीरा लोधा, द्वितीय टीना कुमार जाट, तृतीय नीलू लक्षकार, 800 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में प्रथम शिवराज सिंह झाला, द्वितीय महेंद्र सिंह जाट, तृतीय शंकरलाल सुवालका, 100 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में प्रथम रतनसिंह शक्तावत, द्वितीय मुकेश गुर्जर एवं तृतीय प्रमोद पुरोहित, 100 मीटर दौड़ में छात्रा वर्ग में प्रथम मीरा लोधा, द्वितीय बरखा चौहान व तृतीय नीलू लक्षकार रहे।
आज यह प्रतियोगिताएं: गुरुवार को 1500 मीटर व पांच हजार मीटर दौड़, हैमर थ्रो, ऊंची कूद, भाला फेंक तथा कबड्डी प्रतियोगिताएं होंगी।
आशुभाषण, कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित: पीजी कॉलेज में सोमवार को भूगोल परिषद के तत्वावधान में आशुभाषण एवं कबड्डी प्रतियोगिता हुई। आशुभाषण में प्रथम जितेंद्र खोईवाल एवं प्रश्नोत्तरी में दल संख्या चार प्रथम रहा। स्नातकोत्तर परिषद का गठन किया।
> चित्तौडग़ढ़. महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज में नवचेतना धूम के तहत एथलेटिक्स में दौड़ लगाते हुए प्रतिभागी।