शिवाजी जयंती मनाने पर चर्चा
चित्तौडग़ढ़. शिवसेना की मीटिंग नेहरू बाजार स्थित शिवाजी चौक में व्यायामशाला प्रमुख रमेश भांड की अध्यक्षता में हुई। जिसमें संभाग प्रमुख बन्नेसिंह गुर्जर के निर्देशानुसार 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी जयंती मनाने पर चर्चा की गई। राधेश्याम गावरी, गोपाल वेद, विजय पुरोहित, पंकज सेन कपासन, कैलाश सेन, देवराज लोठ, राधेश्याम लौहार, गोपाल सागर, घनश्याम विजयवर्गीय, दुर्गेश लक्षकार, किशन माली, दीपक वर्मा, किशन कुमावत, विक्रम शुक्ला सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।