पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिकित्सा शिविर में 181 का स्वास्थ्य परीक्षण

चिकित्सा शिविर में 181 का स्वास्थ्य परीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौडग़ढ़. हिंदुस्तान जिंक के ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत चंदेरिया लेड जिंक व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में सतपुड़ा पंचायत के गांगाजी का खेड़ा एवं रूपपुरा में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसमें 181 लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण की जांच की गई। आंगनबाड़ी में पंजीकृत बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर कैल्शियम व विटामिन परामर्श के साथ 42 बच्चों का हीमोग्लोबिन टेस्ट किया गया। मौसमी बीमारियों के अलावा महिला रोगियों की जांच और परामर्श देकर निशुल्क दवा दी गई। घोसुंडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. योगेंद्रसिंह शेखावत, लक्ष्मण सिरवी ने सेवाएं दीं। जिंक सहप्रबंधक सीएसआर ने शिविर की गतिविधियों का जायजा लिया।
- - -