पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिक्रमियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश

अतिक्रमियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बड़ीसादड़ी
कलेक्टर रवि जैन ने एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। नगर भ्रमण के दौरान अतिक्रमण की समस्या देखने पर सख्त करवाई के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान एटीओ को निर्देश दिए कि किसी को दोहरी पेंशन मिल रही है तो बंद करे। जिनको पेंशन नहीं मिल रही, उन्हें जारी किया जाए एवं मामले की पूरी जांच भी करे। सरकारी जमीन पर जहां पर भी अतिक्रमण हो रहा है, हटाया जाएं। नपा के मनीष सोनी को झाला मन्ना सर्किल के पास से अतिक्रमण हटाने, नाकोड़ा नगर में बिजली कनेक्शन जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। एसडीएम गीतेश मालवीय को न्यायालय के प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। तहसीलदार केएल शर्मा, सीआई हीरालाल मीणा के नेतृत्व में जरखाना मोड पर संचालित अवैध ढाबों से बिजली कनेक्शन काटे एवं ढाबे के बोर्ड हटाए गए।