पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायतीराज में रिक्त पदों के लिए उपचुनाव घोषित

पंचायतीराज में रिक्त पदों के लिए उपचुनाव घोषित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौडग़ढ़. जिला निर्वाचन अधिकारी रवि जैन ने पंचायतीराज संस्थाओं में रिक्त हुए स्थानों की पूर्ति के लिए उपचुनाव कार्यक्रम निर्धारित किया है। इसके तहत डूंगला पंस में सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या 13, बड़ीसादड़ी की निकुंभ पंचायत में वार्ड पंच तथा उपसरपंच, डूंगला की भाटोली बागरियान, राशमी में सिंघाना पंचायत में सरपंच, मरमी पंचायत में वार्ड संख्या पांच में पंच के लिए, भूपालसागर में गुंदली पंचायत के वार्ड छह, पटोलिया में वार्ड पांच, बेगूं के दौलतपुरा के वार्ड 11, भैंसरोडगढ़ की बड़ोदिया में वार्ड चार, निम्बाहेड़ा की रानीखेड़ा के वार्ड 15, भदेसर की करेडिय़ा के वार्ड आठ तथा धीरजी का खेड़ा में वार्ड छह में पंच पद के लिए उपचुनाव होंगे। पंस सदस्य पद के लिए 30 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी, नाम निर्देशन तीन फरवरी दोपहर तीन बजे तक पेश किए जाएंगे। जांच चार को, नाम वापसी पांच को दोपहर तीन बजे तक होगी। मतदान 14 फरवरी को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक व मतगणना 17 फरवरी को होगी। पंच व उप सरपंच के लिए 13 फरवरी को नामांकन पत्र प्राप्ति, संवीक्षा तथा नाम वापसी, 14 फरवरी को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसके तुरंत बाद मतगणना होगी। उप सरपंच का चुनाव 15 फरवरी को होगा।