पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर माह दो लाख देंगे ताकि अस्पताल साफ रहे

हर माह दो लाख देंगे ताकि अस्पताल साफ रहे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चित्तौडग़ढ़
श्रीसांवलियाजी राजकीय सामान्य अस्पताल तथा महिला एवं बाल चिकित्सालय को दो सीमेंट इकाइयों द्वारा प्रति महीने आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके तहत दोनों मुख्य अस्पतालों में सफाई व्यवस्था को पुख्ता किया जाएगा।
अस्पताल में लंबे समय से सफाई तथा नर्सिंग कर्मचारियों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इस कमी को पूरा करने के लिए पीएमओ डॉ. मधुप बक्षी ने विधायक चंद्रभान सिंह आक्या एवं कलेक्टर रवि जैन से आग्रह किया। पीएमओ के अनुसार विधायक आक्या ने इस संबंध में बिरला सीमेंट एवं आदित्य सीमेंट वक्र्स के संबंधित अधिकारियों से मीटिंग कर अस्पताल के सहयोग मांगा। बिरला सीमेंट द्वारा महिला एवं बाल अस्पताल की सफाई को सुदृढ़ करने के लिए दो लाख रुपए प्रति महीने का आर्थिक सहयोग का निर्णय लेते हुए प्रथम किस्त के रूप में दो लाख रुपए का चेक पीएमओ को सौंपा। इसी तरह आदित्य सीमेंट शंभुपुरा द्वारा सांवलियाजी अस्पताल में सफाई व्यवस्था के लिए दो लाख रुपए एवं नर्सिंग सेवाओं के लिए एक लाख रुपए प्रति माह आर्थिक सहयोग प्रदान करने पर सहमति दी गई।