प्रियदर्शनी, गार्गी समारोह चार को
भास्कर न्यूज - चित्तौडग़ढ़
इंदिरा प्रियदर्शनी एवं गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह चार फरवरी सुबह 11 बजे राबाउमावि स्टेशन में होगा। डीईओ माध्यमिक मुरारीलाल शर्मा ने बताया कि इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार योजना के तहत १०वी एवं 12वी में वर्ष 2013 में बोर्ड परीक्षा में जिला स्तर पर अव्वल रहने वाली 14 बालिकाओं को क्रमश: 75 हजार एवं एक लाख रुपए के चेक एवं प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। एडीईओ राधेश्याम जोशी ने बताया कि बालिका शिक्षा फाउंडेशन जयपुर द्वारा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए गार्गी पुरस्कार के तहत कक्षा 12वी के कला, विज्ञान एवं वाणिज्य में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली 114 बालिकाओं को पांच-पांच हजार रुपए का पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र तथा कक्षा १०वी में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंकों से उत्तीर्ण होने वाली 161 बालिकाओं को दो-दो हजार रुपए पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।