पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपराधियों से पुलिस का घालमेल बर्दाश्त नहीं

अपराधियों से पुलिस का घालमेल बर्दाश्त नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चित्तौडग़ढ़
एसपी प्रसन्न खमेसरा ने कहा कि कुछ समय से जिले में पुलिसकर्मियों के अपराधियों से घालमेल की शिकायतें सामने आ रही हैं। पुलिसकर्मियों का अपराधीकरण पुलिस की छवि के लिए अच्छी बात नहीं है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की शिकायतों समेत अनुशासन बिगाडऩे वाले पुलिस कर्मियों पर सख्ती से कार्रवाई होगी।
एसपी खमेसरा बुधवार शाम रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों की पहली संपर्क सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने चिंता जताई कि कुछ महीनों की अवधि में ही पुलिसकर्मियों को 17 सीसी के लगभग सवा सौ नोटिस दिए जा चुके हैं। किसी पुलिसकर्मी पर तस्करों से मिलीभगत का आरोप तो किसी पर एस्कॉर्टिंग की शिकायतें हैं। किसी के खिलाफ जुए-सट्टे वालों को संरक्षण देने का आरोप है। दो दिन पहले भी हत्या के मामले में जांच में लापरवाही पर एक एएसआई को निलंबित किया गया। एसपी खमेसरा ने कहा कि पुलिसकर्मी ड्यूटी में पूरी रूचि लें। आसपास घटित होने वाली अप्रिय घटनाओं की त्वरित सूचना उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने में लापरवाही नहीं बरतें। कांस्टेबल के रूप में भर्ती होने वाले पुलिसकर्मी केवल सरकारी नौकरी हासिल करने का उद्देश्य मानकर ड्यूटी करने के बजाय पदोन्नति का लक्ष्य रखें। नवनियुक्त कांस्टेबल ऑफिस कार्य के साथ ही फील्ड वर्क में भी दक्षता हासिल करें। पुलिसकर्मियों का पद व ड्यूटी अलग-अलग हो सकता है, मगर काम सभी का एक ही है नागरिकों को सुरक्षा उपलब्ध कराना व कानून व्यवस्था बनाए रखना। इसके बाद एसपी खमेसरा ने पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं की जानकारी भी ली। जवानों ने विभिन्न भत्ते, इनकम टैक्स में जुडऩे, पुलिस लाइन में सीमेंट की टंकी लीकेज होने, ड्राइवरों के रहने के लिए बैरक की कमी, दुपहिया वाहनों के पार्किंग स्टैंड की समस्याएं रखीं। एएसपी आशाराम चौधरी, डीएसपी ब्रजेश सोनी, कल्याणमल, सदर सीआई सुरेंद्रसिंह राणावत, चंदेरिया सीआई राजेश शर्मा मौजूद थे।



> चित्तौडग़ढ़. रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों की संपर्क सभा को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक प्रसन्न खमेसरा।