जिला स्तरीय जीवन कौशल बाल मेला शुरू
चित्तौडग़ढ़. द्वारिका प्रसाद आदर्श राजकीय उप्रावि में दसवां जिला तरीय जीवन कौशल बाल मेला बुधवार से शुरू हुआ। गुरुवार को समापन होगा। मेले का उद्घाटन एडीईओ राजेंद्र कुमार शर्मा ने किया। मेले में ब्लाक स्तर पर आयोजित मेलों में चयनित विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। यहां पर विद्यार्थियों का चयन बांरा में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय बाल मेले के लिए किया जाएगा। पहले दिन रोल प्ले, मॉडल बनाओ एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएं हुई। एसएसए के प्रदीप दीक्षित ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यवाहक प्रधानाध्यापक रियाज अहमद ने स्वागत किया।
- - -