बापू की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम
चित्तौडग़ढ़. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में सुबह 11 बजे आयोजन होगा। प्रवक्ता रणजीत लोठ ने बताया कि पुष्पांजलि अर्पित कर विचार गोष्ठी होगी। जिसमें सभी कांग्रेसजनों से शामिल होने का आह्वान किया गया।
निम्बाहेड़ा. प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष उदयलाल आंजना के नेतृत्व में नगर व ब्लॉक पदाधिकारी सुबह 11.30 बजे सामान्य चिकित्सालय परिसर में गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।