पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलियुग में रामनाम ही सहारा

कलियुग में रामनाम ही सहारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बड़ीसादड़ी
स्वामी ब्रह्मानंद रामायणी ने कहा कि कलियुग में रामनाम ही एक सहारा है। रामनाम जपने वाला भवसागर को पार कर जाता है। यह विचार उन्होंने रावतपुरा गांव में चल रही श्रीरामकथा में बुधवार को व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में युवा पीढ़ी का झुकाव पाश्चात्य सभ्यता की ओर हो रहा है और भारत की सभ्यता एवं संस्कृति का हनन हो रहा है। वर्तमान में गो माता की हत्या कर उसका मांस निर्यात किया जा रहा है जो अनुचित है। इसी कारण भारत में पाप ज्यादा बढ़ रहा है। फलस्वरूप प्रकृति के प्रकोप से जान-माल की हानि हो रही है। इस मौके पर जगदीश धाकड़, देवीलाल धाकड़, बाबूलाल धाकड़, रामेश्वर धाकड़ मौजूद थे।
कनेरा. कस्बे के बीसंती माता मंदिर में सात दिवसीय श्रीरामकथा का शुभारंभ मंगलवार को कलशयात्रा से हुआ। ग्राम आयोजक समिति के तत्वावधान में चल रही कथा का वाचन बाल संत राधिका किशोरी कोटा द्वारा किया जा रहा है। शुभारंभ समारोह में सरपंच तुलसीराम धाकड़, पूर्व सरपंच फूलचंद पचोरिया, खेमराज बंबोरिया सहित श्रद्धालु मौजूद थे। प्रथम दिन बाल संत ने श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।
कपासन. रोलिया में जगदीश विष्णु भगवान का तीन दिवसीय मेला 31 जनवरी से शुरू होगा। उद्घाटन समारोह 31 जनवरी को महंत चेतनदास महाराज के सानिध्य में होगा। रात्रि में भजन संध्या होगी। मेले के दूसरे दिन रात्रि में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम होगा। मुख्य अतिथि जिला प्रमुख सुशीला जीनगर होंगी। अध्यक्षता प्रधान नोजीबाई जाट करेंगी। दो फरवरी को मेले का समापन होगा। समारोह में विधायक अर्जुनलाल जीनगर, डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट, निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, भाजपा जिलाध्यक्ष सीपी जोशी, चित्तौडग़ढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, बेगूं विधायक सुरेश धाकड़, बड़ीसादड़ी विधायक गौतम दक, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन जाट, मंडल अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा होंगे।