चित्तौडग़ढ़. गंगरार पंस की लालास पंचायत में कलेक्टर की रात्रि चौपाल एवं जनसुनवाई अब सात फरवरी को होगी। प्रशासनिक विज्ञप्ति के अनुसार लालास में जनसुनवाई तीस जनवरी को शाम साढ़े पांच बजे होनी थी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार यह चौपाल अब सात फरवरी को इसी समय पर शुरू होगी। - - -