पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आत्महत्या के मामले में आरोपी पत्नी गिरफ्तार

आत्महत्या के मामले में आरोपी पत्नी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भादसोड़ा. सांवलियाजी कस्बे के एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने वाली मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार सांवलियाजी निवासी पप्पूलाल पुत्र भैरूलाल तेली की लाश करीब ढाई महीने पहले तालाब की पाल के पास मिली थी। पुलिस ने मृतक पप्पू के पिता भैरूलाल की रिपोर्ट पर भादसं की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला पप्पू की पत्नी लेहरीबाई व रामनारायण के खिलाफ दर्ज किया था। पुलिस ने बुधवार को पप्पू की पत्नी लेहरीबाई को गिरफ्तार कर लिया।
दूसरी ओर, मंगलवार रात भादसोड़ा चौराहा पर एक ट्रेलर ने बागुंड की ओर जा रही बोलेरो जीप को टक्कर मार दी। दुर्घटना में जीप चालक मदनपुरा निवासी लक्ष्मण पुत्र उदयलाल जाट बाल-बाल बच गया, लेकिन जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज किया।