पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • असहायों को कंबल, विद्यार्थियों को स्वेटर दिए

असहायों को कंबल, विद्यार्थियों को स्वेटर दिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चित्तौडग़ढ़
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में चित्तौडग़ढ़ में असहाय लोगों को कंबल तथा बड़ीसादड़ी क्षेत्र में विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए।
जिला मुख्यालय पर चित्तौडग़ढ़ प्रोपर्टी संस्थान के तत्वावधान में अध्यक्ष अशोक शर्मा, सचिव संपतलाल कालिया, उपाध्यक्ष सुनील ढिलीवाल के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म पर सर्द मौसम में खुले में बैठे असहाय लोगों को कंबल ओढ़ाई गई। कोषाध्यक्ष आशीष सुराणा, कानूनी सलाहकार नरेंद्र पोखरना, संगठन सचिव अशोक सोनी, यशवंत शर्मा, चेतन गौड़, मांगीलाल सुथार, बालकिशन लड्ढा सहित पदाधिकारी
उपस्थित थे।
बड़ीसादड़ी. राप्रावि रतीचंदजी का खेड़ा में प्रेमशंकर शर्मा की ओर से 35 विद्यार्थियों को स्वेटर व हनुमान चालीसा का गुटका बीईईओ अशोक कुमार मेहता के आतिथ्य में वितरित किए गए। नोडल अधिकारी दिनेश शर्मा, प्रकाश बक्षी, अजय माली, सुरेश मीणा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संचालन प्रधानाध्यापिका नीलम शर्मा
ने किया।