पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खादी मात्र कपड़ा नहीं, देश की आत्मा

खादी मात्र कपड़ा नहीं, देश की आत्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चित्तौडग़ढ़
खादी मात्र कपड़ा नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक आत्मा है। गांधीजी ने इसी से देश को स्वावलंबी बनने की दिशा दी। भारत की असली ताकत बड़े-बड़े उद्योगों में नहीं, बल्कि खादी व ग्रामोद्योग जैसी मेहनतकश संस्कृति में निहित है। यही कारण है कि वैश्विक आर्थिक मंदी के दौर में भी भारतीय अर्थव्यवस्था बिखर नहीं पाई।
खादी और सर्वोदयी विचारधारा पर कुछ ऐसे ही उदगार रहे जिले के कलेक्टर रवि जैन व एसपी प्रसन्न कुमार खमेसरा के। दोनों अधिकारी सुप्रसिद्घ पुरातत्वविद्, सर्वोदयी विचारक पदमश्री अलंकृत मुनि जिनविजय द्वारा स्थापित सर्वोदय साधना संघ चंदेरिया के स्वर्ण जयंती महोत्सव में बोल रहे थे। समारोह में वयोवृद्व सर्वोदयी कार्यकर्ता लक्ष्मीचंद भंडारी जयपुर, केशव पथिक कपासन, जीतमल कच्छारा, रूपलाल नंदावत भींडर आदि का पूर्व विधायक सुरेंद्रसिंह जाड़ावत, एसपी प्रसन्न खमेसरा व स्वामी डॉ. ओमानंद सरस्वती ने अभिनंदन किया।
संस्था के मंत्री नवरतन पटवारी ने बताया कि एसपी प्रसन्न खमेसरा की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि कलेक्टर रवि जैन, विशिष्ट अतिथि बिरला सीमेंट वक्र्स के संयुक्त अध्यक्ष एन नागौरी तथा राजस्थान खादी संस्था संघ जयपुर के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीचंद भंडारी थे। प्रबंध ट्रस्टी वरिष्ठ एडवोकेट भंवरलाल सिसोदिया व अध्यक्ष श्याम सुंदर सोमाणी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए संस्था का इतिहास बताया।
समारोह में राष्ट्रीय कवि अब्दुल जब्बार, साहित्यकार शिव मृदुल तथा शिक्षाविद् व समाजसेवी प्रो. सीएम रांका का भी अभिनंदन किया गया। चंदेरिया व पुठोली क्षेत्र के प्रतिभावन विद्यार्थियों, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं का पूर्व विधायक घनश्याम जैन सहित अतिथियों ने सम्मान किया। इसके अलावा संस्था के कतिनों, बुनकरों का भी सम्मान किया गया। संचालन पूर्व कॉलेज प्राचार्य प्रो. सत्यनारायण समदानी व डॉ. सीमा श्रीमाली ने किया। कार्यक्रम में नगर परिषद उपसभापति संदीप शर्मा, पूर्व कॉलेज प्राचार्य डॉ. एएल जैन, पेंशनर्स समाज जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दशोरा, वरिष्ठ नागरिक मंच के महासचिव आरसी डाड, गोवर्धनलाल पलोड़, जयप्रकाश भटनागर, बालूराम खटीक, गजानंद शर्मा, मुकुट बिहारी दाधीच, अमरकंठ उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।



> चित्तौडग़ढ़. समारोह में मुनि जिन विजय पर पुस्तक का विमोचन करते हुए कलेक्टर जैन, एसपी खमेसरा व अन्य अतिथि।