पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र की हत्या, आरोपी छात्र गिरफ्तार

छात्र की हत्या, आरोपी छात्र गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चित्तौडग़ढ़
राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल सेंती में पढऩे वाले 11 वीं कक्षा के एक छात्र की इसी स्कूल की दसवीं कक्षा के छात्र ने चाकू घोंप कर हत्या कर दी। मौके से फरार हमलावर छात्र को बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। स्कूल समय में स्कूल के पिछवाड़े ही हुई इस घटना से हर कोई सकते में आ गया। आक्रोशित छात्रों सहित लोगों ने स्कूल बंद करा दिया। बताया गया कि दोनों छात्रों के बीच किसी बात को लेकर चार दिन पहले झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश को लेकर आरोपी छात्र चाकू लेकर घूमने लगा।
समीपवर्ती ठुकरावा गांव निवासी लगभग 16 वर्षीय गौरीशंकर पुत्र भगवानलाल गुर्जर उपनगरीय क्षेत्र सेंती के राउमावि में 11वीं कॉमर्स का छात्र है। सुबह साढ़े दस बजे स्कूल पहुंचने और दो पीरियड पढऩे के बाद वह अपने सहपाठी रिश्तेदार सुरेश गुर्जर के साथ स्कूल से बाहर आ गया। पुलिस को मिली रिपोर्ट के मुताबिक इसी दौरान दसवीं में पढऩे वाले लालजी का खेड़ा निवासी लगभग 18 वर्षीय छात्र देवीलाल लोधा ने स्कूल गेट के पास ही गौरीशंकर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। यह घटना दोपहर करीब 12.10 बजे की है। हमलावर के साथ दसवीं कक्षा का ही एक छात्र और था। सीने पर वार से गौरीशंकर नीचे गिर पड़ा। देवीलाल उसे संभालने लगा। ये देख पास के मकान के बाहर कार्य कर रही महिलाएं चिल्लाई। हमले के बाद आरोपी पैदल ही फरार हो गए। बेसुध और लहूलुहान गौरीशंकर को देवीलाल सहित एक अन्य छात्र बाइक पर बिठाकर श्रीसांवलियाजी अस्पताल लेकर आए। उसने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। इधर घटना की जानकारी जैसे ही स्कूल के छात्रों सहित गुर्जर समाज व ठुकरावा के ग्रामीणों को पता चली तो वे रोषित हो उठे। बड़ी संख्या में छात्र सहित लोग अस्पताल में जमा हो गए। डीएसपी बृजेश सोनी, तहसीलदार सीमा खेतान, सदर थानाधिकारी सुरेंद्रसिंह मय जाब्ता पहुंचे। गंगरार एसएचओ वृद्घिचंद गुर्जर सहित लाइन से भी अतिरिक्त जाब्ता मंगवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस बीच एसपी प्रसन्न कुमार खमेसरा के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश में भेजी। इसमें मुख्य आरोपी देवीलाल पुत्र रतनलाल लोधा को गिरफ्तार कर लिया गया।



> चित्तौडग़ढ़. हत्या के बाद अस्पताल में बिलखती मृतक छात्र की मां और अपने साथी को लहूलुहान हालत में लेकर आया छात्र। सदर थाने में गिरफ्तार आरोपी छात्र ((गोले में)) व पुलिसदल।

स्कूल के दर खून