पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हथियारों सहित घर में घुस जेवर लूटे

हथियारों सहित घर में घुस जेवर लूटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपासन. सिंहपुर में बुधवार रात चाकू छुरे से लेस बदमाश एक घर में घुस कर बुजुर्ग महिला से सोने के जेवर खुला कर ले गए। महिला के साथ मारपीट भी की। बताया गया कि रतनलाल पुत्र काशीराम जाट के मकान में आठ बदमाशों ने प्रवेश किया। वे पड़ोसी के मकान से होकर उनके यहां पहुंचे। घर में जाग जाने पर बदमाशों ने चाकू छुरी दिखाकर धमकाते हुए डराया। वहां सो रही प्रार्थी की मां के साथ मारपीट कर पहने हुआ सोने का बोर व मांदलिया खोल कर ले गए। बताया गया कि बदमाश पेंट, शर्ट पहने हुए थे। पेंट पर अंगोछा भी बांध रखा था। सिर पर टोपा पहने हुए थे।