पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फालोअप कैंप आयोजित

फालोअप कैंप आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निम्बाहेड़ा. हरीश आंजना फाउंडेशन विकास सेवा संस्थान की ओर से पूर्व विधायक उदयलाल आंजना की मातुश्री स्व. गोपीबाई एवं पिता स्व. भैरूलाल आंजना की स्मृति में 25 दिसंबर से निम्बाहेड़ा में आयोजित हुए नि:शुल्क शल्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर में जिन रोगियों के नेत्र एवं अन्य प्रकार के ऑपरेशन हुए थे। उनके चेकअप के लिए एक दिवसीय फॉलोअप कैंप पेच परिसर कार्यालय पर आयोजित हुआ। कैंप में उन सभी मरीजों का भ्रमणशील शल्य चिकित्सा इकाई जयपुर के चिकित्सक डॉ. आरके मीणा और डॉ. अजय शर्मा ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। कैंप में सभी मरीजों को दवाइयां भी नि:शुल्क उपलब्ध करवाई गई। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं हरीश आंजना फाउंडेशन विकास सेवा संस्थान के मुख्य ट्रस्टी उदयलाल आंजना ने मरीजों की कुशल क्षेम पूछी।
- - -