पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फील्ड व ट्रैक प्रतियोगिता संपन्न

फील्ड व ट्रैक प्रतियोगिता संपन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - निम्बाहेड़ा
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के तहत राजकीय कॉलेज के छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।
खेल प्रभारी भरत वैष्णव के अनुसार धीमी साइकल रेस छात्रा वर्ग में सोना अहीर प्रथम, रेखा गवारिया द्वितीय, टीना मेनारिया तृतीय रही। छात्र वर्ग में अंकित ओटवानी प्रथम, हीरालाल मीणा तृतीय, राधेश्याम गमेती तृतीय रहे। छात्रा वर्ग की तश्तरी फेंक प्रतियोगिता में सोना अहीर प्रथम, पूजा मीणा द्वितीय, जसोदा माली तृतीय रही। छात्र वर्ग में हरविंदर सिंह मीणा प्रथम, जसराज कीर द्वितीय एवं पुष्कर धाकड़ तृतीय रहे। इसी प्रकार 400 मीटर रिले रेस में टीना मेनारिया एवं समूह प्रथम, सोना अहीर एवं समूह द्वितीय, कृष्णा सालवी एवं समूह तृतीय रही। म्यूजिकल चेयर रेस छात्रा वर्ग में सोना अहीर प्रथम, मधु लौहार द्वितीय तथा अमरीन गौरी तृतीय रही। सभी प्रतियोगिताएं शारीरिक शिक्षक खुर्शीद अली खान, जगदीश समदानी, भगवानलाल मेघवाल एवं जाहिद खान के निर्देशन में हुई।