- Hindi News
- सांवलियाजी में मेले में उमड़े श्रद्धालुभंडार और भेंट कक्ष में आए चढ़ावे की गणना
सांवलियाजी में मेले में उमड़े श्रद्धालुभंडार और भेंट कक्ष में आए चढ़ावे की गणना
सांवलियाजी. सांवलियाजी का मासिक मेला गुरुवार को संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए लंबी कतार में लगना पड़ा। पहले दिन बुधवार को भंडार गणना में १.८० करोड नकद, 75 ग्राम चांदी तथा 33.850 ग्राम सोना निकला। भेंट कक्ष व कार्यालय में 11.25 लाख तथा 604 ग्राम चांदी प्राप्त हुए। ओसरा पुजारी ने ब्रह्म मुहूर्त में भगवान को गंगाजल से स्नान कराकर विशेष श्रृंगार किया। गुरुवार को अमावस्या पर सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की रेलमपेल रही। ओसरा पुजारी अमित वैष्णव ने विशेष पूजा-अर्चना की।
फोटो: भास्कर
सांवलियाजी के मेले में उमड़े श्रद्धालु