पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्षदों के लिए उपचुनाव कार्यक्रम निर्धारित

पार्षदों के लिए उपचुनाव कार्यक्रम निर्धारित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौडग़ढ़. राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के नगर निकायों में रिक्त पदों के लिए उप चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसके तहत चित्तौडग़ढ़ नगरपरिषद में रिक्त वार्ड 24 तथा नपा रावतभाटा में वार्ड 22 में पार्षद का उपचुनाव भी होगा। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि तीन फरवरी, नामांकन पत्रों की संवीक्षा चार को, नाम वापसी छह को तथा मतदान 14 फरवरी को होगा। मतगणना 17 फरवरी को सुबह आठ बजे से होगी। उल्लेखनीय है कि वार्ड २४ की कांग्रेस पार्षद सोनल मीणा ने नौकरी के कारण त्यागपत्र दे दिया था।