ध्वजारोहण समारोह एक को
भास्कर न्यूज - चित्तौडग़ढ़
दुर्ग स्थित सातबीस देवरी जैन मंदिर पर वार्षिक ध्वजारोहण समारोह एक फरवरी सुबह नौ बजे से शुरू होगा। श्रीजैन श्वेतांबर सातबीस देवरी मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि सुबह नौ बजे स्नान पूजा, सवा 10 बजे सत्तरभेदी पूजा, 11 बजे ध्वजारोहण की बोलियां बोली जाएंगी। दोपहर 12 बजकर 39 मिनट पर ध्वजारोहण होगा। इसके बाद स्वामीवात्सल्य का आयोजन होगा।