पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धमकी भरे पत्रों की गुत्थी समझने आए डीएसपी

धमकी भरे पत्रों की गुत्थी समझने आए डीएसपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिनोता. कस्बे में क्रांति गुरु के नाम से मिल रहे धमकी भरे पत्रों की जानकारी लेने गुरुवार को निंबाहेड़ा के डीएसपी गोपाल सिंह राठौड़ यहां पहुंचे और सरपंच सहित कई लोगों से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। डीएसपी ने स्थानीय पुलिस चौकी की ओर से इस संबंध में अब तक की जांच की जानकारी ली। सरपंच ललितसिंह शक्तावत ने चौकी पर डीएसपी से मुलाकात कर घटनाचक्र से अवगत कराया तथा इस तरह की हरकतें कर रहे लोगों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की। डीएसपी राठौड़ ने पुलिसकर्मियों को इस गुत्थी को सुलझाने के निर्देश दिए तथा इस संबंध में राउमावि के प्राचार्य मोहम्मद रशीद सहित स्टाफ को भी जांच में सहयोग करने को कहा। उल्लेखनीय है कि कस्बे के कई घरों में पिछले एक, दो माह में दो बार पत्र पहुंचे। जिसमें क्रांति गुरु के नाम से धमकियां दी गई। दैनिक भास्कर ने 30 जनवरी को ही पुलिस नहीं सुलझा पा रही धमकी भरे पत्रों की गुत्थी शीर्षक से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया।इसे पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से लिया। गांव में इन पत्रों को लेकर काफी चर्चा है। ग्रामीणों ने एसपी से विशेष दल गठित कर इस तरह की शरारत का पता लगाने का आग्रह किया। डीएसपी के दौरे के बाद कस्बा चौकी प्रभारी समुंदरसिंह की अगुवाई में पूछताछ और छानबीन शुरू हो गई।