पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं ने मनाया बसंत उत्सव

महिलाओं ने मनाया बसंत उत्सव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौडग़ढ़. शास्त्रीनगर स्थित श्रीचारभुजानाथ मंदिर में गुरुवार को संस्कृति महिला मंडल एवं चारभुजा महिला महोत्सव समिति के तत्वावधान में बसंत उत्सव मनाया गया। संस्कृति मंडल की अध्यक्ष ऊषा रांधड़ ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भजनों से हुई। महिलाओं ने भजनों पर नृत्य किया। इससे कुछ देर के लिए माहौल भक्तिमय हो गया। इसके बाद केसरिया भात एवं पकौड़ी का श्रीचारभुजानाथ के भोग लगाकर एवं प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर विमला, रामजानकी, भावना, ऋतु सोडाणी, कमलेश आनंद सहित महिलाएं मौजूद थीं।



चित्तौडग़ढ़. शास्त्रीनगर मंदिर में बसंत उत्सव में शामिल महिलाएं।