शिविर में 58 यूनिट रक्तदान किया
बड़ीसादड़ी. साई सेवा संस्था बड़ीसादड़ी एवं आरएनटी मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर में 58 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर में भाजपा, कांग्रेस, भाविप, मुस्लिम महासभा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नाकोड़ा भैरव भक्ति महोत्सव के सदस्यों ने रक्तदान किया। इस मौके पर भाजपाध्यक्ष राजेंद्र जारोली, महामंत्री धर्मेंद्र पंवार, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष असलम खां, महेंद्र सिंह भाटी, अभय कोठारी, मनोज बाबेल ने रक्तदान किया। शिविर में चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजीव मंगल, डॉ. मनोज मीणा, अभय सिंह बोहेड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया।
- - -