पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रपिता को किया याद

राष्ट्रपिता को किया याद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौडग़ढ़. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहीद स्मारक सहित कई जगह दो मिनट का मौन रखकर श्रद्घांजलि दी गई। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गोष्ठी में गांधी की तस्वीर पर पुष्पाजंलि दी गई। प्रवक्ता रणजीत लोठ ने बताया कि एडवोकेट सैय्यद दौलत अली, जिला महामंत्री सुमंत सुहालका व महामंत्री प्रमोद सिसोदिया ने विचार रखे। बीसूका उपाध्यक्ष दिलीप नेभनानी, सचिव हरिशंकर पांडया, जयरामदास नेभनानी, प्रवक्ता महेन्द्र शर्मा, कमल गुर्जर, कानसिंह भाटी, गोविंद शर्मा, युकां लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष आनंदीराम खटीक, ओबीसी अध्यक्ष देवीलाल राठौर, शहर अध्यक्ष राजेश सोनी, शंभूलाल प्रजापत, एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक पटवारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मोहम्मद इस्माइल गोरी, दिनेश सालवी मौजूद थे। इसी तरह प्रताप पार्क स्थित शहीद स्मारक में सर्वोदय साधना संघ के आव्हान पर वरिष्ठजनों ने शहीदों को श्रद्घांजलि दी।
बिनोता. नेहरु उप्रावि, न्यू सरस्वती विद्या विहार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि मनाई गई। बच्चों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था प्रधान जमनालाल व दशरथ सिंह एवं निवेदिता शर्मा ने विचार रखे।



शहीद स्मारक