जयपुर-नागपुर ट्रेन आज नहीं जाएगी
चित्तौडग़ढ़. रेल प्रशासन द्वारा रैक की कमी के चलते जयपुर-नागपुर साप्ताहिक ट्रेन का शुक्रवार को संचालन निरस्त कर दिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी कमल जोशी ने बताया कि ट्रेन संख्या 11203 नागपुर-जयपुर शुक्रवार को जयपुर नहीं आएगी। इस कारण यह ट्रेन वापसी में 11204 जयपुर-नागपुर भी नहीं जा सकेगी। यह ट्रेन चित्तौडग़ढ़ से प्रति शुक्रवार को सुबह 8.35 बजे जयपुर तथा इसी दिन रात में 11.30 बजे नागपुर रवाना होती है।