कपासन. रोलिया गांव में जगदीश विष्णु भगवान के तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ शुक्रवार सुबह महंत चेतनदास वैष्णव के सानिध्य में पूजा अर्चना के साथ शुरू होगा। रात में भजन संध्या होगी। शनिवार रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएंगी। मेले का समापन दो फरवरी को होगा।