दुपहिया वाहन भरे कंटेनर में आग
निम्बाहेड़ा. चित्तौडगढ़ मार्ग पर हीना पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को खड़े कंटेनर में आग लगने से कंटेनर और उसमें रखी बाइक व स्कूटी जल गई। एसएचओ कमल प्रसाद मीणा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। बंद कंटेनर से धुंआ निकल रहा था। कंटेनर चालक और खलासी मौके से फरार थे। बड़ा हादसा नहीं हो, इसके लिए पुलिस चालक दीपेंद्रसिंह ने जलते हुए कंटेनर को पेट्रोल पंप से दूर किया।